{"_id":"c3cb265d6664c4a78a91844419330f2f","slug":"no-relief-from-the-heat-of-the-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन की तपिश से लोगों को राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन की तपिश से लोगों को राहत नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 02 Mar 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में दिन की तपिश से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 7 डिग्री तक ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम, विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग सहित घाटी के अन्य हिस्सों में पारा लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में भी यही हालात हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में 3 और 4 मार्च को जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है, मगर ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। इस बीच न्यूनतम माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन
श्रीनगर में बुधवार को दिन का अधिकतर तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर 19.0, पहलगाम में छह डिग्री ऊपर 15.8, गुलमर्ग में पांच डिग्री ऊपर 8.5, लेह में 11.3 और कारगिल में अधिकतम 7.7 तथा न्यूनतम माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.9, बनिहाल में सात डिग्री अधिक 21.6, बटोत में छह डिग्री अधिक 21.0, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में चार डिग्री अधिक 25.6 और भद्रवाह में छह डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है।