फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no programmes to be held at religious places

 घर में ही पूजा अर्चना एवं हवन कर मनाई कुलदेव की वार्षिक मेल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
no programmes to be held at religious places
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बैसाखी और आने वाले दिनों में कई देवी देवताओं के स्थानों पर वार्षिक और अर्धवार्षिक मेल लगती है। कोरोना वारयस के चलते इस वर्ष कई सारी मेल नहीं हो पा रही है। इसी के चलते महंत रोहित शास्त्री ने घर में ही पूजा अर्चना और हवन कर कुलदेव की वार्षिक मेल मनाई। शास्त्री ने बताया उनकी सेठ ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल बैसाखी पर 13 अप्रैल को बावा कैलख देव मंदिर में होनी थी,कोरोना वारयस के चलते उन्होंने घर में ही पूजा अर्चना की और समाज से आग्रह किया की घर में ही पूजा अर्चना करें। इसी के साथ मेल के दिन जो वह देव स्थानों पर अर्पण करते हैं, जैसे चावल आटा, गुड़ एवं अन्य सामग्री मेल के दिन घर में पूजा स्थान में रखे,जब यह वारयस समाप्त हो तो देवस्थानों पर जाकर चढ़ा दें।   उनका कहना है कि ऐसे समय में सभी को सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए,सबसे प्रमुख सोशल डिस्टेंसिंग के लिए घर में ही रहें और कहीं बाहर आने-जाने की कोशिश न करें। सभी इस संकट से जल्द निकल जाएं इसी के लिए कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार ने अनेक उपाय किए हैं। उन्होंने लोगों से संक्रमण को रोकने के लिए एक जागृत नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed