{"_id":"5ac6461104b946f46a3af577f30b01f9","slug":"no-power-cut-on-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर नहीं होगी शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर नहीं होगी शहर की बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 22 Oct 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर बिजली विभाग उपभोक्ताओं को त्योहार का तोहफा देते हुए शेड्यूल कटौती नहीं करेगा। बहरहाल अगर ढांचागत कोई खराबी मसलन बिजली ट्रांसफार्मर आदि जलता है तो फिर संबंधित इलाकों में बिजली गुल हो सकती है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में बिजली विभाग के बिजली कटौती के शेड्यूल के तहत बिना इलेक्ट्रानिक मीटर लगे इलाकों में प्रतिदिन आठ घंटे बिजली कटौती होती है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक मीटर लगे इलाकों में बिजली कटौती का कोई शेड्यूल तो नहीं है, मगर फिर भी दो से पांच घंटे तक कटौती जरूरत के हिसाब से की जाती है। दीपावली पर्व पर विभाग की ओर से शेड्यूल कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा विभाग की ओर से बिजली का ओवरलोड बढ़ने को देखते हुए अतिरिक्त बिजली कोटे का प्रावधान भी रखा गया है।
बिजली विभाग के ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील कुमार का कहना है कि दीपावली पर बिजली विभाग शेड्यूल कटौती नहीं करेगा और 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी।
बहरहाल अगर कोई ढांचागत ब्रेक डाउन होता है तो फिर संबंधित इलाकों में बिजली गुल हो सकती है।