{"_id":"609b9ccf10d92817956a49c0","slug":"no-police-training-for-one-and-a-half-months-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मार: डेढ़ महीने से नहीं हुई पुलिस की कोई ट्रेनिंग, बंदिशों के चलते पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की मार: डेढ़ महीने से नहीं हुई पुलिस की कोई ट्रेनिंग, बंदिशों के चलते पड़ा असर
Wed, 12 May 2021 02:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 12 May 2021 02:45 PM IST
सार
पिछले साल भी 7 महीने तक पुलिस की कोई ट्रेनिंग आयोजित नहीं हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी का असर पुलिस को हाईटेक और आधुनिक बनाने पर भी पड़ रहा है। पुलिस की अलग-अलग विंग में तैनात अफसरों और कर्मियों को तकनीकी रूप से कई जगहों पर ट्रेनिंग दी जाती है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते पिछले डेढ़ महीने से पुलिस की कोई ट्रेनिंग आयोजित नहीं हुई।
विज्ञापन
लॉकडाउन बंदिशों के चलते ट्रेनिग को टाल दिया गया था। इस साल भी तीन अप्रैल के बाद से अब तक कोई ट्रेनिंग आयोजित नहीं हुई। देश की अलग-अलग ट्रेनिंग अकादमी और संस्थानों में पुलिस की अलग-अलग विंग के तकनीकी सदस्य ट्रेनिंग के लिए जाते हैं, लेकिन ट्रेनिंग नहीं हो रही।
विज्ञापन
उधर, एंटी करप्शन ब्यूरो को गाजियाबाद में मिलने वाली सीबीआई की विशेष ट्रेनिंग भी डेढ़ महीने से नहीं हो पा रही। एसीबी के निदेशक आनंद जैन का कहना है कि हमारी कोशिश है कि ऑनलाइन ट्रेनिंग ही दी जाए। लेकिन अभी फिलहाल कोरोना की वजह से ट्रेनिंग नहीं दी जा रही।
विज्ञापन