{"_id":"f686aa905520ff6ac2a42599f8aa7bd1","slug":"no-place-in-the-country-for-national-opponents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राष्ट्र विरोधियों के लिए देश में जगह नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राष्ट्र विरोधियों के लिए देश में जगह नहीं'
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संरक्षक डा. रमाकांत दुबे ने जेएनयू मामले को योजनाबद्ध बताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार को अब देश विरोधी ताकतों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। राष्ट्र विरोधी तत्वों के लिए देश में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विहिप पार्टी मुख्यालय शक्ति आश्रम में बुधवार को पत्रकार वार्ता में दुबे ने कहा कि जेएनयू मामला देश विरोधी ताकतों की सोची-समझी साजिश है। सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियां ऐसी ताकतों के नापाक मंसूबों को भाप नहीं पाईं और राजधानी दिल्ली में राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस देश विरोधी कांड के बाद उन ताकतों का भी भंडाफोड़ हो गया है, जो देश की एकजुटता की विरोधी हैं। दुबे ने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों को भी आड़े हाथों लेते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा देश को बांटने और कमजोर करने वाली शक्तियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी संगठनों के खिलाफ भी अब वक्त आ गया है कि कड़ी कार्रवाई की जाए, जो कि पूरे देश में राष्ट्र विरोधी आग भड़काने की साजिश रचने में लगे हुए हैं।