फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no new film released in jammu this friday

आज जम्मू कश्मीर में नहीं रिलीज हुई कोई नई फिल्म

Fri, 31 Jul 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 31 Jul 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
no new film released in jammu this friday

शहर के थियेटर जम्मू बंद के चलते शुक्रवार को ठप रहे। थियेटरों में कोई भी शो नहीं चलाया गया। शुक्रवार को नई फिल्म दृश्यम को भी रिलीज नहीं किया जा सका। थियेटरों में बंद के बैनर लगा दिए गए थे।

विज्ञापन


72 घंटे के बंद के चलते अगले दो दिन में भी थियेटरों पर मार पड़ सकती है। शहर के अधिकांश थियेटरों में शुक्रवार को नई फिल्में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन जम्मू बंद के चलते ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


केसी थियेटर के मैनेजर शशिपाल सिंह जंबाल के अनुसार नई फिल्में रिलीज न होने से थियेटर प्रशासनों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। बंद को देखते हुए थियेटर बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो दिन में भी माहौल के मुताबिक ही थियेटर खोलने का फैसला किया जाएगा। अप्सरा थियेटर के मैनेजर तिलक राज के अनुसार बंद के चलते शो नहीं चलाए गए।

अस्पतालों में एंबुलेंस से लाया गया स्टाफ


जम्मू बंद के चलते शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों में सामान्य से कई गुना कम मरीज पहुंचे। यात्री वाहनों के बंद रहने से ओपीडी भी खाली रही। अस्पतालों में स्टाफ को लाने के लिए एंबुलेंस भेजी गईं।

आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी को मजबूत बनाया गया था। जीएमसी में अतिरिक्त इंतजाम रहे। यही हाल अन्य अस्पतालों में भी रहा। जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार बंद को देखते हुए अस्पताल की इमरजेंसी में सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे।


शहर के अस्पतालों की ओपीडी में फालोअप और नए मरीज काफी कम संख्या में पहुंचे। इनमें अधिकांश वही मरीज थे जो आसपास क्षेत्रों से आए थे। हालांकि स्टाफ की उपलब्धता करके जीएमसी में रुटीन आपरेशन जारी रखे गए। शनिवार को भी बंद की सूरत में अस्पतालों में ऐसी ही व्यवस्था रही जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed