{"_id":"574f2b134f1c1b6a79108e64","slug":"no-loss-of-life-in-doda-cloudburst","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल फटने से डोडा में जान का नुकसान नहीं: बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल फटने से डोडा में जान का नुकसान नहीं: बुखारी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सईद बशारत अहमद बुखारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत एवं पुनर्वास मंत्री सईद बशारत अहमद बुखारी ने बुधवार को सदन को बताया कि मई में डोडा में बादल फटने की घटना से किसी की जान नहीं गई है। उन्होंने बताया कि जिला उधमपुर की तहसील चिनैनी में बादल फटने से एक रिहायशी मकान और एक दुकान पूरी तरह नष्ट हा गए थे, जबकि बादल फटने से तीन मकानों को हल्की क्षति पहुंची थी।
उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ के तहत पीड़ितों को मुआवजा दिया जा रहा है। बुखारी सदन में विधायक शाम लाल भगत के कालिंग अटेंशन नोटिस का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने सदन को बताया कि मंडलायुक्त जम्मू ने 12 मई को जानकारी दी थी कि बटोत में चकवा नाला इलाके में बादल फटने से तीन मौतें हुईं हैं।
मंत्री ने बताया कि मृतकों के परिवार के लोगों को चार लाख रुपये प्रति परिवार की आर्थिक मदद देने के साथ ही रेड क्रास की ओर से भी कुछ मदद मुहैया कराई गई है। इसके साथ ही उन्हाेंने जानकारी दी कि अतिरिक्त उप आयुक्त रामबन के नेतृत्व में एक कमेटी गठित कर बादल फटने से निजी संपत्ति और फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।