{"_id":"685eff300e0c4f331d0b964e","slug":"no-light-from-four-days-reasi-news-c-202-1-sjam1001-124684-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मता में चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मता में चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। ब्लॉक के मता क्षेत्र में पिछले चार दिन से बिजली की आपूर्ति न होने के कारण गांव वासी परेशान हो रहे है। बिजली नहीं होने से लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, वहीं इन्वर्टरों ने भी काम करना बंद दिया है।
स्थानीय निवासी अंजू देवी ने बताया कि गांव पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। थोड़ी सी भी बारिश होती है तो बिजली बंद कर दी जाती है। लोग इंतजार करते रहते हैं कि दूसरे दिन बिजली आ जाएगी लेकिन बारिश बंद होने पर भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं की जाती। पिछले चार दिनों से गांव में बिजली नहीं है। संबंधित विभाग को चाहिए कि अगर कही खराबी है तो समय रहते उसे ठीक किया जाए।
वहीं, सहायक कार्यकारी इंजीनियर संदीप ने बताया कि उनके पास कर्मचारी बहुत ही कम हैं। बारिश होने पर कई जगह फाल्ट पड़ा है। कर्मचारी काम में जुटे हुए हैं लेकिन अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिस कारण समस्या आ रही है। मता की बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर चार बजे बहाल हुई थी लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से फाल्ट पड़ गया। अब फिर से फाल्ट ठीक करने का काम चल रहा है।