फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   No land allocation plans for military colony

सरकार ने किया स्पष्ट, सैनिक कालोनी के लिए जमीन आवंटन की योजना नहीं

Sat, 07 May 2016 10:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 07 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
No land allocation plans for military colony
भारतीय सेना - फोटो : Demo PIC
कश्मीर में सैनिक कालोनी को लेकर उठे विवाद के बीच राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि सैनिक कालोनी के नाम पर कहीं भी न तो जमीन आवंटित की गई है और न ही आवंटित करने की योजना है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा है कि कामकाजी वर्ग तथा अन्य प्रोफेशनल की ही तरह राज्य के पूर्व सैनिकों ने भी हाउसिंग कालोनी के लिए जमीन की मांग की है, लेकिन अब तक घाटी में कहीं भी इस प्रकार के प्रोजेक्ट के लिए जमीन आवंटित नहीं की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह पीडीपी-भाजपा के एजेंडा आफ एलायंस में भी अच्छी तरह से वर्णित है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब राज्य में पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों ने गति पकड़नी शुरू की है तो लगता है किसी उद्देश्य से प्रेरित होकर घाटी में शांति को बाधित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2014 की विनाशकारी बाढ़ के बाद अब यहां की अर्थव्यवस्था पटरी पर आनी शुरू हुई है।  दुर्भाग्य से कश्मीर में पर्यटन तथा व्यापारिक गतिविधियों का सीजन शुरू होते ही निहित स्वार्थों की वजह से राज्य में शांति को भंग करने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं।


उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों तथा सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से ऐसे अवांछनीय तत्वों से सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देशभर में जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की रक्षा तथा सुरक्षा के संबंध में देशभर में बने माहौल के दौरान ऐसे प्रयास को किसी प्रकार की जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed