{"_id":"572e1d4d4f1c1b61145cf3e4","slug":"no-land-allocation-plans-for-military-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किया स्पष्ट, सैनिक कालोनी के लिए जमीन आवंटन की योजना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने किया स्पष्ट, सैनिक कालोनी के लिए जमीन आवंटन की योजना नहीं
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 07 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : Demo PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में सैनिक कालोनी को लेकर उठे विवाद के बीच राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि सैनिक कालोनी के नाम पर कहीं भी न तो जमीन आवंटित की गई है और न ही आवंटित करने की योजना है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा है कि कामकाजी वर्ग तथा अन्य प्रोफेशनल की ही तरह राज्य के पूर्व सैनिकों ने भी हाउसिंग कालोनी के लिए जमीन की मांग की है, लेकिन अब तक घाटी में कहीं भी इस प्रकार के प्रोजेक्ट के लिए जमीन आवंटित नहीं की गई है।
उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह पीडीपी-भाजपा के एजेंडा आफ एलायंस में भी अच्छी तरह से वर्णित है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब राज्य में पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों ने गति पकड़नी शुरू की है तो लगता है किसी उद्देश्य से प्रेरित होकर घाटी में शांति को बाधित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सितंबर 2014 की विनाशकारी बाढ़ के बाद अब यहां की अर्थव्यवस्था पटरी पर आनी शुरू हुई है। दुर्भाग्य से कश्मीर में पर्यटन तथा व्यापारिक गतिविधियों का सीजन शुरू होते ही निहित स्वार्थों की वजह से राज्य में शांति को भंग करने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों तथा सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से ऐसे अवांछनीय तत्वों से सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देशभर में जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की रक्षा तथा सुरक्षा के संबंध में देशभर में बने माहौल के दौरान ऐसे प्रयास को किसी प्रकार की जगह नहीं मिलेगी।