फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no facility in mata sukrala bus adda

सिकुड़ता जा रहा माता सुकराला बस अड्डा

Tue, 20 Jan 2015 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर Updated Tue, 20 Jan 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
no facility in mata sukrala bus adda

सुकराला नगर स्थित माता सुकराला धार्मिक स्थल जिला कठुआ का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश के विभिन्न भागों से यहां माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन


हालांकि सरकार ने इस धार्मिक स्थल के विकास और यहां आने वाले हजारों यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए श्राइन बोर्ड का गठन भी किया हुआ है।

अभी तक बोर्ड न तो इस धार्मिक स्थल के विकास के लिए कुछ खास कर पाया है। विशेषतौर पर नगर के बस अड्डे की तस्वीर जस की तस बनी हुई है।

अवैध अतिक्रमण और बोर्ड की अनदेखी की वजह से यह बस अड्डा लगातार सिकुड़ता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि न तो स्थानीय प्रशासन और न ही बोर्ड बस अड्डे की दशा सुधारने में गंभीर लग रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह बिलावर सुकराला नौ किलोमीटर लंबे मार्ग को डबल लेन बनाने की दिशा में कोई प्रयास किया जा रहा है। राकेश सिंह, पवन कुमार, नरेंद्र सिंह, अमरनाथ, गोपाल सिंह ने बताया कि माता सुकराला के दरबार में हर रोज सैकडों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषतौर पर नवरात्रि उत्सव में तो यहां पर दस दिनों तक मेला लगता है। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान बस अड्डे से अतिक्रमण हटाकर इसे विकसित किया जाए, तो यहां श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा। लोगों ने सुकराला बिलावर मार्ग को डबल लेन बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed