{"_id":"a422749410417270fc126b814d536de5","slug":"no-electricity-in-rajouri-ward-6-from-last-6-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस क्षेत्र में 6 महीने से नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस क्षेत्र में 6 महीने से नहीं आई बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
जिले की थन्नामंडी तहसील के सुमवाला क्षेत्र के वार्ड नं 6 में छह महीने पहले खराब हुए ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर न बदलने से बिजली विभाग के खिलाफ नाराज लोगों ने विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले करीब छह महीनों से क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है।
बार बार विभाग के एई, एईई व एक्सईएन कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद लोगों को मजबूर होकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं इस अवसर पर स्थानीय निवासी मोहम्मद शरीफ, इकबाल अहमद, शकील खान, मोहम्मद मारूफ आदि ने बताया कि बिजली सप्लाई ठप होने से जहां एक तरफ विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
तो वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों के व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। छह महीनों से लोग अंधकार में अपना जीवन जी रहे हैं।
बिजली न होने की वजह से अंधेरा होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। इसके साथ ही गांव में अंधेरा रहने से जंगली जानवरों का डर हमेशा हमें परेशान करता रहता है।
वहीं गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय एमएलए चौधरी कमर से गुहार लगाते हुए कहा कि वह हस्ताक्षेप कर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाएं और लोगों को बिजली की दिक्कत से निजात दिलाएं।