फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no differences in pdp-bjp on aiims: Naeem Akhtar

एम्स पर पीडीपी और भाजपा में मतभेद नहीं: नईम अख्तर

Mon, 27 Jul 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 27 Jul 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
no differences in pdp-bjp on aiims: Naeem Akhtar
रियासत के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने एम्स के मुद्दे पर पीडीपी तथा भाजपा के बीच मतभेदों को लेकर लग रही अटकलों को विराम देते हुए कहा कि यह मामला केवल भाजपा या उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह का नहीं है। जम्मू को भी एम्स मिलना चाहिए।
विज्ञापन


रियासत की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के लिए एम्स जरूरी है। जम्मू से इलाज के लिए कोई श्रीनगर नहीं जा सकता और श्रीनगर से कोई जम्मू नहीं आ सकता। श्रीनगर से इलाज के लिए जम्मू आने से बेहतर है कि वह इलाज के लिए दिल्ली चला जाए।
विज्ञापन


अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में नईम ने कहा कि दोनों संभागों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जम्मू और श्रीनगर दोनों ही स्थान पर एम्स होना चाहिए। इसके साथ ही राज्य में आईआईटी तथा आईआईएम के संचालन के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा तथा बेहतर अध्ययन-अध्यापन का माहौल देने के लिए तत्पर है। समारोह में डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने फिर दोहराया कि रियासत को वित्तीय पैकेज के साथ ही एम्स की घोषणा भी जल्द ही हो जाएगी। बस कुछ ही दिनों की बात है। यहां के विद्यार्थियों तथा लोगों को एम्स का तोहफा मिलकर रहेगा।


ज्ञात हो कि एम्स को श्रीनगर शिफ्ट किए जाने की बात कहकर विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। भूख हड़ताल के साथ ही 31 जुलाई से 72 घंटे के जम्मू बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed