फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No debate on the release the truck

उधमपुर हमला : आतंकियों का ट्रक रिलीज करने पर नहीं हुई बहस

Wed, 24 Feb 2016 10:44 AM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
No debate on the release the truck

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा उपयोग ट्रक को रिलीज करने के आवेदन पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हुई। एनआईए मामलों के विशेष जज किशोर कुमार की अदालत में आवेदन पर बहस होनी थी, लेकिन ट्रक मालिक के वकील के न पहुंचने से सुनवाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन


अब ट्रक के संबंध में सुनवाई 27 फरवरी को होगी। एनआईए के सीनियर पीपी बलवंत मन्हास के अनुसार ट्रक (जेके 03 सी 7778) को रिलीज करने के लिए उसके मालिक और गिरफ्तार आरोपी शाबजार अहमद के पिता ने अदालत में गुहार लगाई थी, लेकिन किसी कारणवश उनके वकील अदालत में उपस्थित नहीं हो पाए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद और अबु नोमान इसी ट्रक में सवार होकर उधमपुर पहुंचे थे और पांच अगस्त 2015 को बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में इस्तेमाल कार का माल‌िक अभी भी फरार

No debate on the release the truck

इस वारदात में दो जवान शहीद हो गए थे और एक दर्जन से ज्यादा जख्मी हो गए थे। बाद में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने ट्रक को कश्मीर घाटी से बरामद किया था।

आतंकियों के ट्रक को एस्कार्ट करने वाली सिल्वर रंग की आल्टो कार (जेके 03 ए 8929) को रिलीज करवाने के लिए कोई आगे नहीं आया है। बताया जाता है कि कार का मालिक अभी भी एनआईए की पकड़ से बाहर है।

इस कार में लश्कर का ओवर ग्राउंड वर्कर खुर्शीद इट्टू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ट्रक को एस्कार्ट कर रहा था, ताकि नेशनल हाईवे पर कहीं पुलिस नाका पड़ने से आतंकियों को पहले सूचित किया जा सके।

उधमपुर के पास पहुंचने के बाद खुर्शीद कार लेकर वापस कश्मीर चला गया था। एनआईए ने खुर्शीद को गिरफ्तार करने के अलावा कार भी बरामद कर ली, लेकिन कार का मालिक अभी फरार बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed