फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No Cricket Ground

Jammu News: पौनी में नहीं स्टेडियम की व्यवस्था, अभ्यास से वंचित खिलाड़ी

विज्ञापन
No Cricket Ground
पौनी में क्रिकेट मैदान न होने की जानकारी देते हुए। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक की 23 पंचायतों में खिलाड़ियों के लिए खेलने लायक एक भी मैदान नहीं है। खास कर कस्बे में जो एक मैदान बना है वह भी खेलने लायक नहीं है। कस्बे व आस पास की पंचायत में रहने वाले युवा खिलाड़ी खेलों में रुचि तो रखते हैं लेकिन खेल मैदान न होने के कारण उन का मनोबल कम हो रहा है।
किसी भी खेल के बिना अभ्यास के खिलाड़ी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकते। ब्लॉक के मुख्य क्षेत्र भांबला, भारख ,रनसु, इख़्नी में कही भी खेल मैदान नहीं है। मौजूदा समय में खिलाड़ी जिला विकास परिषद सदस्य,ब्लॉक विकास सदस्य के साथ ही पूर्व पंच सरपंचों पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। खिलाड़ी गौरव सुमित व विशाल ने बताया कि हमारा भी क्रिकेट प्लेयर बनने का सपना था लेकिन कस्बे में कहीं भी खेल मैदान नहीं होने के कारण हम अभ्यास नहीं कर पाते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुत से युवा खेलना चाहते हैं। प्रशासन को उचित स्थान का चयन कर क्रिकेट का मैदान बनाना चाहिए ताकि इसका लाभ भविष्य के खिलाड़ियों को मिल सके। इस मौके पर अर्णव शर्मा, गौरव ठाकुर, सत्यम शर्मा, गौतम ठाकुर सनी ठाकुर मौजूद रहे। सभी ने कहा कि मैदान की स्थिति भी ठीक नहीं है। मवेशी अक्सर जहां भीतर घुसे रहते हैं। जब कोई कार्यक्रम होता है तो मैदान की हालात और ज्यादा खराब हो जाती है। कस्बे में या आस पास किसी स्थान पर एक मल्टीपर्पज स्टेडियम बना कर खिलाड़ियों को हर खेल में अभ्यास करने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed