{"_id":"6221e365164c1535af301271","slug":"no-corona-case-in-14-districts-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update Jammu Kashmir:14 जिलों में कोरोना को एक भी मामला नहीं आया सामने, प्रदेश में सक्रिय मामले सिर्फ 463 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update Jammu Kashmir:14 जिलों में कोरोना को एक भी मामला नहीं आया सामने, प्रदेश में सक्रिय मामले सिर्फ 463
Fri, 04 Mar 2022 03:32 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 04 Mar 2022 03:32 PM IST
सार
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 46692 कोविड टेस्ट किए गए। इनमें 46 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 22 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना केस
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटो में 46 नए मामले आए हैं। बीस में से 14 जिलों में कोई नया मामला नहीं आया हैं। वहीं छह जिलों में 46 मामले सामने आए हैं। 110 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ऐसे में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले ओर कम होकर केवल 463 ही रह गए हैं।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 46692 कोविड टेस्ट किए गए। इनमें 46 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 22 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं उधमपुर में दो, डोडा में तीन व रामबन में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर के श्रीनगर जिले में 16, बांदीपोरा में एक संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। जिन जिलों में नया मामला नहीं मिला हैं। इनमें कश्मीर संभाग के आठ जिले और जम्मू संभाग के छह जिले शामिल हैं।
विज्ञापन