{"_id":"ecea5d9b613a96d177ecde6662043a29","slug":"no-concession-in-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती में अभी कोई रियायत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती में अभी कोई रियायत नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Feb 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
संडे को परिवार के साथ टीवी पर पसंदीदा कार्यक्रम देखने हों या फिर वाशिंग मशीन में कपड़े धोने, ये सब योजनाएं बिजली की कटौती के आगे धराशायी हो रही हैं।
विज्ञापन
बिजली ढांचे पर कार्यों के चलते रविवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक छन्नी हिम्मत, भल्ला कालोनी, साईं बिहार, मट्टू कालोनी, जंबाल मोहल्ला और साथ लगते इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
सुबह नौ से शाम तीन बजे तक गांधीनगर एक्सटेंशन, शास्त्री नगर, राम पुरा, नानक नगर और साथ लगते इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही।
आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते भी विभिन्न इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने का सिलसिला जारी रहा। आठ फरवरी को भी घंटों बिजली गुल रहेगी।
सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक सिविल एयरपोर्ट, एयरफोर्स स्टेशन (सतवारी), मिलिट्री अस्पताल, नई बस्ती सतवारी और साथ लगते इलाकों में शट डाउन रहेगा।
विज्ञापन