फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no compromise with discipline: lal singh

मंत्री ने एप्रेन पहनने को बोला तो महिला डाक्टर भड़की

Wed, 11 Mar 2015 09:09 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
no compromise with discipline: lal singh

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री चौधरी लाल सिंह ने महिला डाक्टर से अभद्र व्यवहार को खारिज करते हुए कहा हैं कि मंत्री के रूप में अनुशासन से कोई समझौता उन्हें स्वीकार नहीं होगा। बेलगाम हो चुके विभाग को पटरी पर लाने के लिए अनुशासन लाना बेहद जरूरी है और इस दिशा में कई शिकायतें होंगी।

विज्ञापन


शिकायतों से वह नहीं घबराते और जन हित में स्वास्थ्य विभाग को पटरी पर लाने का उनका मिशन जारी रहेगा। मंत्री के बुधवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पत्रकारों की ओर से उनसे घटना के बारे में पूछे जाने पर चौधरी लाल सिंह ने कहा कि विभाग के आधिकारिक समारोह में बिना एप्रेन के पहुंची महिला डाक्टर से कारण पूछना किस अभद्र व्यवहार की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनके काम से जनता को राहत मिली है। वहीं अनुशासन में न रहने की आदत डाल चुके कई डाक्टरों को यह नागवार भी गुजर रहा है, लेकिन वह स्वास्थ्य महकमे को जनहित में कार्य करने के लिए पटरी पर लाने की दिशा में अपना काम निष्ठा भाव से जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों को एप्रेन पहनना ही पड़ेगा, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को यह पता चल सके कि डाक्टर कौन है। उन्होंने कहा कि काम करने वालों के खिलाफ शिकायतें होती हैं, इससे वह नहीं घबराते।

अभी शिकायत में ही उलझी है पुलिस

no compromise with discipline: lal singh

साइक्रेटरी अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस अभी तक शिकायत में ही उलझी हुई है।

यहां तक कि अभी तक पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंत्री से पूछताछ तक नहीं की और न ही उनसे कोई कमेंट मांगा। बख्शी नगर थाने में दर्ज शिकायत के बारे में एसएचओ दलीप सिंह का कहना है कि शिकायत लीगल सेल में है।

चिकित्सक गुरमीत कौर ने बुधवार को ड्यूटी भी ज्वाइन की। कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो वह कोर्ट जाएंगी। वह वहां पर इंसाफ मांगेंगी। कौर का कहना है कि यह मामला सिर्फ उनका ही नहीं है, पूरे डाक्टरों का है।

आज उनके साथ हुआ, कल किसी और के साथ भी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि महिला चिकित्सक के साथ स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान मानसिक तौर पर अपमान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed