{"_id":"9c207d68500af14dcd235856d2e285f9","slug":"no-buldying-in-a-jammu-school-students-tensed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ छात्र झेल रहे बड़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ छात्र झेल रहे बड़ी मुसीबत
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Tue, 03 Nov 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कालोनी स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में 550 से ज्यादा विद्यार्थी हैं, लेकिन पर्याप्त कमरे नहीं हैं। शिक्षा विभाग इमारत का निर्माण करवाने को तैयार है, लेकिन रेलवे प्रशासन इसके लिए इजाजत नहीं दे रहा है। स्कूल सीमेंट टीन की छत वाले कमरों में चल रहा है। वर्तमान में इसकी हालत खस्ता हो रही है।
विज्ञापन
शहर के रेलवे कालोनी स्थित इस मिडिल स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में पूरे जिले में सबसे अधिक विद्यार्थियों वाला यह मिडिल स्कूल है। सभी सेक्शन मिलाकर स्कूल में 17 कक्षाएं चलती हैं, लेकिन कमरे केवल 12 हैं। शिक्षकों को मजबूरन चार कक्षाएं एक हाल में लगानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
वर्ष 1973 से यह स्कूल रेलवे के पुराने क्वार्टरों में चल रहा है। कमरे भी काफी छोटे हैं, जिनमें 20-25 विद्यार्थी ही बैठ पाते हैं। शिक्षा विभाग स्कूल में सर्व शिक्षा अभियान के तहत इमारत का निर्माण करवाने को तैयार है, लेकिन रेलवे इसकी इजाजत नहीं दे रहा है। विद्यार्थियों के लिए इमारत छोटी पड़ गई है।
विज्ञापन
यहां तक कि मिड-डे मील चलाना भी बड़ी परेशानी बन चुका है। स्कूल के पास दो कुक हैं जो मिड-डे-मील बनाते हैं। स्कूल ने किचन शेड अपने स्तर बनाया है। विद्यार्थियों को मिड-डे-मील खिलाने में ही एक घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है।
मजबूरन शिक्षक अपनी तरफ से सौ-सौ रुपये जमा करके अस्थायी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त करके काम चला रहे हैं। हेडमास्टर त्रिमला शर्मा ने कहा कि अगर स्कूल को नई इमारत मिल जाए तो विद्यार्थियों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।
कई उच्च अधिकारियों ने दौरा करके हालात को देखा है, लेकिन इसके लिए हुआ कुछ नहीं है। चीफ एजूकेशन आफिसर जेके सूदन ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर स्कूल की समस्या को हल करने का प्रयास चल रहा है। रेलवे शिक्षा विभाग को इमारत बनाने नहीं दे रहा है। हो सकता है कि इस स्कूल को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।