फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nn vohra to have a meeting with vice chancellors

घाटी में छात्र हिंसा रोकने को कुलपतियों से बैठक करेंगे राज्यपाल

Thu, 11 May 2017 02:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 11 May 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
nn vohra to have a meeting with vice chancellors
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : File Photo

घाटी में जारी छात्र हिंसा को रोकने के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा जल्द कश्मीर के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और हितधारकों के साथ बैठक करेंगे। छात्रों के हिंसा में शामिल होने की परिस्थितियों पर मंथन करके समाधान पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन


कश्मीर में शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नई रणनीति पर काम होगा। घाटी के अशांत माहौल में छात्र हिंसा की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। राजभवन श्रीनगर में बुधवार को शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी के साथ बैठक में राज्यपाल ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिंसा से छात्रों को बाहर रखने के लिए स्कूलों और उच्च शिक्षा विभाग पर निरंतर नजर रखी जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि हिंसा में छात्रों की भागीदारी गंभीर मुद्दा है, लेकिन इसके लिए कारणों पर मंथन होना चाहिए। हाल ही में हिंसा में छात्र और छात्राएं शामिल रही हैं। उन्होंने दरबार मूव के चलते कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

nn vohra to have a meeting with vice chancellors
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : File Photo

राज्यपाल ने घाटी में विभिन्न डीपीएस स्कूलों को चला रहे डीपी धर मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान विजय धर और कश्मीर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. खुर्शीद अंद्राबी से भी छात्र हिंसा पर चर्चा करते हुए कहा कि कुलपति, डीन और फैकल्टी सदस्य हिंसा से छात्रों को बाहर रखने के लिए काम करें।

कालेजों और विश्वविद्यालयों में टीचिंग शेड्यूल को कायम रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द कुलपतियों और हितधारकों के साथ बैठक करके छात्र हिंसा को रोकने के लिए काम किया जाएगा। राज्यपाल मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मुख्य सचिव और डीजीपी से भी बैठक कर छात्र हिंसा और अन्य सुरक्षा के दूसरे मामलों पर चर्चा कर चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed