फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NN VOHRA REVIEWS PREPARATIONS OF AMARNATH YATRA

राज्यपाल एनएन वोहरा ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

Fri, 21 Apr 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 21 Apr 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
NN VOHRA REVIEWS PREPARATIONS OF AMARNATH YATRA
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : फाइल फोटो
पारंपरिक बालटाल और चंदनबाड़ी ट्रैक से आगामी 29 जून को शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 2017 की तैयारियों का वीरवार को राज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा ने जायजा लिया। उन्होंने आधार शिविर भगवती नगर जम्मू का दौरा करने के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रबंधों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने यात्रा के लिए लखनपुर चेक पोस्ट से जम्मू और बनिहाल पास तक पहुंचने की व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें जम्मू रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों के स्वागत की व्यवस्था, बिना अग्रिम पंजीकरण के पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए ऑन-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था, आवास, खानपान, स्वच्छता, स्वच्छता आदि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिला और विभागीय अधिकारियों को पानी, बिजली आपूर्ति, कचरा निपटान, चिकित्सा, परिवहन और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया गया। यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए पर्यटन विभाग लॉकर की सुविधा मुहैया करवाएगा। मंडलायुक्त डा. पवन कोतवाल ने यात्री निवास के तीन मंजिला भवन में वातानुकूलित के लिए प्रस्तावित परियोजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा संबंधित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

NN VOHRA REVIEWS PREPARATIONS OF AMARNATH YATRA
अमरनाथ यात्रा प्रबंधों की समीक्षा - फोटो : FILE PHOTO

राज्यपाल ने पर्यटन सचिव को यात्रियों को विभिन्न व्यंजन प्रदान करेन के लिए परिसर के भीतर या पास एक फूड कोर्ट स्थापित करने के साथ जम्मू और आसपास के पर्यटन स्थलों के लिए यात्रियों को प्रोत्साहित करने को पर्यटन काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। सरस्वती धाम और जम्मू हाट में आन स्पाट पंजीकरण काउंटर स्थापित होंगे।

पंजीकरण काउंटरों तक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले यात्रियों से वसूल जाने वाले किराए की सख्त जांच, हिंदी और अंग्रेजी में मुद्रित क्या करें और न करें और उपलब्ध सुविधाओं, मार्गों, दूरी, किरायों आदि के बारे में प्रासंगिक जानकारी, सभी तीर्थयात्रियों को वितरित की जानी चाहिए। 

राज्यपाल ने सीईओ उमंग नरुला से समय पर मंडलायुक्त कश्मीर और सभी संबंधित विभागों तथा  एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने को कहा। आईजीपी जम्मू एसडी सिंह को यात्रा के सुचारु संचालन के लिए जरूरी सुरक्षा संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक में विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed