फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nitin gadkari to visit jammu on friday

केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे रावी नदी पुल का शिलान्यास

Wed, 24 Jun 2015 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 24 Jun 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari to visit jammu on friday

केंद्र सरकार की इंटर स्टेट कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए आगामी 26 जून को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भगथली में कीड़ियां-गंडियाल पुल का शिलान्यास करेंगे। कुल 158.84 करोड़ रुपये की लागत से 1210 मीटर लंबे इस पुल का आगामी तीन साल में निर्माण किया जाएगा। इस पुल की लागत 106 करोड़ रुपये होगी। इसमें पुल की सड़कों पर 29 करोड़ और रखरखाव के लिए 24 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

विज्ञापन


इस पुल के निर्माण के बाद रियासत का पंजाब से सीधा संपर्क हो जाएगा। इससे पूर्व 25 जून को श्रीनगर में आल इंडिया इंजीनियरिंग कान्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री गडकरी का शिरकत करना प्रस्तावित है। पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए पीएमओ में केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के पीआरओ संजीव शर्मा ने बताया कि कीड़ियां-गंडियाल के लोग पिछले 65 वर्षों से पुल की मांग कर रहे हैं। अभी पंजाब से करीब 70 किलोमीटर का सफर तय करते लोगों को रियासत में आना पड़ता है।
विज्ञापन


डा. सिंह ने चुनाव के दौरान पुल की घोषणा की थी, लेकिन कुछ कारणों से इसके शिलान्यास में थोड़ी देरी हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार की ओर से सीएसआईआर (विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय) आरोग्य ग्राम योजना उत्तर भारत में, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जल्द शुरू की जा रही है। इस योजना में किसानों की आमदनी बढ़ाने पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को उनकी जमीन, आबोहवा तथा सिंचाई के साधनों के अनुसार एरोमैटिक और मेडिसनल पौधे दिए जाएंगे। बिजाई से लेकर कटाई तथा मार्केट तक सहयोग किया जाएगा। इस योजना को आगामी जुलाई के मध्य में डा. जितेंद्र सिंह द्वारा शुरू करवाना प्रस्तावित है। इस मौके पर भरत शर्मा, देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed