{"_id":"59526f934f1c1bad588b45a2","slug":"nit-srinagar-website-hacked-by-pakistani-hackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में तीसरी बार पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक की NIT श्रीनगर की वेबसाइट, लिखा 'गो मोदी गो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में तीसरी बार पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक की NIT श्रीनगर की वेबसाइट, लिखा 'गो मोदी गो'
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी की वेबसाइट फिर हैक
- फोटो : डेमो फोटो
पाकिस्तानी हैकर्स ने एक बार फिर एनआईटी श्रीनगर की वेबसाइट को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी हैकर्स ने जून महीने में लगातार तीसरी बार हैक कर लिया है। मंगलवार को पाकिस्तानी हैकर्स ने एनआईटी श्रीनगर की वेबसाइट को हैक करते हुए कश्मीरी लोगों के लिए मैसेज लिखा है।
विज्ञापन
हैकर्स द्वारा वेबसाइट को हैक करते हुए 'गो मोदी गो' लिखा गया है इसके साथ ही कश्मीरी लोगों को ईद की मुबारकबाद भी दी गई है। पाकिस्तानी हैकर्स की इस टीम ने खुद को टीम पाक साइबर स्कूल्ज का नाम दिया है।
विज्ञापन
हैकर्स ने वेबसाइट को हैक करते हुए इसके लैंडिग पेज पर एक वीडियो लिंक को भी पोस्ट किया। गौरतलब है कि पाकिस्तानी हैकर्स ने इससे पूर्व 5 जून को भी वेबसाइट को हैक किया था इसके बाद जून में तीसरी बार एनआईटी की वेबसाइट को हैक किया गया है।
विज्ञापन