फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nit Reopens from Monday

श्रीनगर: सोमवार से दोबारा खुलेगा NIT, छात्रों ने मांगी सुरक्षा

Sun, 03 Apr 2016 10:38 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 03 Apr 2016 10:38 AM IST
सार

  • भारत की हार पर एनआईटी के कुछ छात्रों ने मनाया था जश्न
  • तनाव के बाद एनआईटी प्रशासन ने संस्थान को बंद करने का जारी क‌िया था आदेश
  • छात्रों से हॉस्टल खाली करने को कहा
  • छात्रों ने पुल‌िस प्रशासन से मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
nit  Reopens from Monday
बवाल के बाद कैंपस में इकट्ठा हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्वंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद एनआईटी श्रीनगर में छात्रों के जश्न से उठा विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। रजिस्ट्रार के अनुसार हालात अगर सामान्य रहे तो एनआईटी प्रशासन सोमवार से कालेज में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कर देगा। पुलिस ने भी छात्रों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


एनआईटी प्रशासन और हॉस्टल के छात्रों के बीच मामले को लेकर शनिवार को एनआईटी में बातचीत हुई। इसके बाद मामला कुछ शांत होता दिखा। बैठक के बाद एक और नोटिस जारी कर सोमवार से सामान्य कार्य बहाल करने के निर्देश जारी किए गए। एनआईटी के रजिस्ट्रार फयाज अहमद मीर ने बताया कि दोनों गुटों के छात्र से बातचीत की गई है, जिसमें उन्होंने शांति बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद ही सोमवार से कालेज की सामान्य क्रियाएं बहाल करने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि पुराने नोटिस को रद्द कर दिया गया है। अब सब कुछ ठीक है और आज जो प्रोग्राम थे वह सामान्य रूप से जारी रहे। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है जो हम इसे सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थित‌ि अब नियंत्रण में: पुलिस

nit  Reopens from Monday
एनआईटी के बाहर तैनात सुरक्षा बल के जवान - फोटो : अमर उजाला
इस घटना पर पुलिस का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की थी। अब हालात काबू में हैं। पुलिस के आईजी एसजेएम गिलानी ने बताया कि छात्रों के बीच तनाव को उसी रात में ही सुलझा लिया गया। शनिवार को स्थिति नियंत्रण में रही, जिसके चलते सोमवार से सामान्य क्रियाएं शुरू हो जाएंगी। छात्रों द्वारा शांति बनाए रखने और पुलिस सुरक्षा के आश्वासन के बाद कालेज प्रशासन ने अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है।   

दरअसल, भारत की हार के बाद एनआईटी श्रीनगर में कुछ कश्मीरी छात्रों ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया था। गैर कश्मीरी छात्रों ने इसका विरोध किया तो कुछ छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया था।

मामला बढ़ता देख एनआईटी प्रशासन ने संस्थान को अगले आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी कर दिया था। साथ ही छात्रों से हास्टल खाली करने को कहा गया था, जिससे गैर कश्मीरी छात्र परेशान दिखे। एनआईटी में करीब 2800 छात्र हैं, जिसमें से करीब 1600 गैर कश्मीरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed