{"_id":"594d60894f1c1b52518b46d2","slug":"nirmal-singh-talks-about-nationalism","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रहित से अन्याय हुआ तो छोड़ देंगे सत्ता: निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रहित से अन्याय हुआ तो छोड़ देंगे सत्ता: निर्मल सिंह
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि जिस वक्त भाजपा को लगा कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्र हितों से वह न्याय नहीं कर पा रही है, उसी क्षण सत्ता छोड़ देंगे। जम्मू कश्मीर इतिहास के निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। वह आश्वस्त है कि भारत विरोधी ताकतों की हार होगी और उनका खात्मा कर दिया जाएगा और राष्ट्रवाद जीतेगा।
विज्ञापन
पीडीपी के साथ भाजपा का गठबंधन केवल शासन के लिए है। दोनों पार्टियों में वैचारिक मतभेद है और लोगों को बेहतर शासन मिले, इसके लिए एजेंडा आफ अलायंस के तहत सरकार चलाई जा रही है और पिछले दो सालों में हर क्षेत्र में शानदार काम किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू व श्रीनगर शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान और अलगाववादी बौखलाए हुए हैं। एक जुलाई से जीएसटी लागू हो, भाजपा यह चाहती है। अगर ऐसा न हुआ तो जो हालात पैदा होंगे उसे संभालना मुश्किल होगा। विपक्षी दल जीएसटी को सियासी मसला बनाकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन