फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nirmal Singh resigns, Kavinder Gupta new Deputy Cm of j&k

जम्मू-कश्मीरः डॉ. निर्मल सिंह ने दिया इस्तीफा, कविंद्र गुप्ता होंगे नए डिप्टी CM

Mon, 30 Apr 2018 05:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 30 Apr 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
Nirmal Singh resigns, Kavinder Gupta new Deputy Cm of j&k
nirmal and kavindar - फोटो : amar ujala

रियासत की सियासत में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल हुआ है। भाजपा अब डिप्टी सीएम निर्मल सिंह के स्थान पर अब स्पीकर रह चुके कविंद्र गुप्ता को डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी में हैं। हालांकि भाजपा की ओर से अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन


हालांकि रविवार देर रात डिप्टी सीएम के अचानक इस्तीफे देने के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि स्पीकर कवीन्द्र गुप्ता रियासत के नए डिप्टी सीएम हो सकते हैं। भाजपा आलाकमान द्वारा उनके नाम पर मुहर लगाए जाने की सूचना है। वर्तमान डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह को स्पीकर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। आलाकमान द्वारा निर्मल और कवीन्द्र को दिल्ली तलब किए जाने के बाद बड़े फेरबदल की संभावना व्यक्त की जाने लगी थी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक नए चेहरों में राजीव जसरोटिया, शक्ति परिहार और देवेन्द्र मनियाल को मंत्री पद से नवाजा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी- भाजपा गठबंधन सरकार में अबतक का सबसे बड़ा उलटफेर सोमवार को होगा नए मंत्रियों के लिए सुखनंदन चौधरी, सत शर्मा, आर एस पठानिया, रवीन्द्र रैना समेत आधा दर्जन नाम सप्ताह भर से चर्चा में हैं। भाजपा इस बदलाव से जम्मू की जनता को खुश करना चाहती है।

कुछ मंत्रियों के कामकाज प्रदर्शन को लेकर लोगों में नाराजगी रही है। कुछ की शिकायतें लगातार आलाकमान के पास पहुंचती रही। भाजपा मंत्रियों के चेहरे में बदलाव से बदलाव से अपने वोट बैंक को संतुष्ट करना चाहती है। रसाना कांड में विवाद बढ़ने के बाद चंद्र प्रकाश गंगा और लाल सिंह से इस्तीफा लिया गया था।


इन इस्तीफों के बाद कठुआ और सांबा के प्रतिनिधित्व के लिए जसरोटिया और मनियाल को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। अगर शक्ति परिहार को जगह मिलती है तो यह डोडा- किश्तवाड़ में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed