{"_id":"5797b0c34f1c1b697d21ef4e","slug":"nirmal-singh-met-with-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और अमित शाह से मिले निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और अमित शाह से मिले निर्मल सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर कश्मीर हिंसा तथा रियासत के हालात पर चर्चा की।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने रियासत की सरकार की ओर से शांति बहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली। इसके साथ ही प्रधानमंत्री पैकेज के तहत हुए कामों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
सूत्रों का कहना है कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में उत्पन्न हालात, पत्थरबाजी की घटनाएं, घायलों के इलाज तथा राशन व दवा जैसी आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता आदि के बारे में प्रधानमंत्री ने जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि घाटी में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कर्फ्यू हटाया गया है। बाजारों तथा सड़कों पर रौनक लौटी है।
विज्ञापन
पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से जरूरतमंदों को राशन तथा रसोई गैस का वितरण सुनिश्चित कराया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज चल रहा है। दवा वगैरह की कमी नहीं है।
अस्पताल में डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जरूरत पड़ी तो गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 80 हजार करोड़ के पैकेज पर भी बात की।
इसके तहत रिफ्यूजियों तथा विस्थापितों को जल्द ही राशि वितरित किए जाने की बात कही। बाढ़ पीड़ितों को पहले से ही राशि वितरित की जा रही है। इसके साथ ही अन्य मदों के लिए आवंटित धनराशि पर भी जल्द काम शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने पीएम पैकेज के तहत सभी कामों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कहा।