फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   nirmal singh met with pm modi

मोदी और अमित शाह से मिले निर्मल सिंह

Wed, 27 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 27 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
nirmal singh met with pm modi
उपमुख्यमंत्री न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर कश्मीर हिंसा तथा रियासत के हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री ने रियासत की सरकार की ओर से शांति बहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली। इसके साथ ही प्रधानमंत्री पैकेज के तहत हुए कामों पर भी विचार-विमर्श हुआ। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में उत्पन्न हालात, पत्थरबाजी की घटनाएं, घायलों के इलाज तथा राशन व दवा जैसी आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता आदि के बारे में प्रधानमंत्री ने जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि घाटी में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कर्फ्यू हटाया गया है। बाजारों तथा सड़कों पर रौनक लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से जरूरतमंदों को राशन तथा रसोई गैस का वितरण सुनिश्चित कराया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज चल रहा है। दवा वगैरह की कमी नहीं है।

अस्पताल में डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जरूरत पड़ी तो गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 80 हजार करोड़ के पैकेज पर भी बात की।


इसके तहत रिफ्यूजियों तथा विस्थापितों को जल्द ही राशि वितरित किए जाने की बात कही। बाढ़ पीड़ितों को पहले से ही राशि वितरित की जा रही है। इसके साथ ही अन्य मदों के लिए आवंटित धनराशि पर भी जल्द काम शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने पीएम पैकेज के तहत सभी कामों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed