फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nirmal singh met prime minister narendra modi in new delhi

पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह

Wed, 08 Feb 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 08 Feb 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
Nirmal singh met prime minister narendra modi in new delhi
नरेन्द्र मोदी - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ कई मुद्दों खासकर लोगों के विकास से संबंधित और 80 हजार करोड़ के प्रधानमंत्री पैकेज के तहत राज्य के समग्र विकास के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और राज्य सरकार द्वारा शांति और विकास के लिए शुरू किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम पैकेज से रियासत में जमीनी स्तर पर बदलाव की बयार बहेगी।
विज्ञापन


उनके साथ भाजपा की जम्मू कश्मीर की राज्य उपाध्यक्ष ममता सिंह भी थीं। ज्ञात हो कि मंगलवार को उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और राष्ट्रीय महासचिव रामलाल से भी मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी से भी की मुलाकात

Nirmal singh met prime minister narendra modi in new delhi
अमित शाह और निर्मल सिंह - फोटो : FILE PHOTO

जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मिलकर उन्हें रियासत के राजनीतिक हालात की जानकारी दी थी। इस दौरान निर्मल ने राज्य के सुरक्षा परिदृश्य पर भी चर्चा की। गठबंधन सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। 

मुलाकात के दौरान उन्होंने भाजपा-पीडीपी गठबंधन की ओर से रियासत में लोगों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया कि गठबंधन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।

स्वच्छ प्रशासन तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के संकल्प के साथ दोनों ही दल मिलकर सरकार चला रहे हैं। उन्होंने हाल के दिनों में आईबी तथा एलओसी पर सुरक्षा हालात तथा आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी बताया। निर्मल सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन रामलाल और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से भी मिलकर उनसे राज्य के सियासी हालात पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed