{"_id":"82fc4ed6417cceffe5f12aa02e4f919d","slug":"nirmal-singh-made-a-statement-on-government-formation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जम्मू-कश्मीर में जल्द BJP-PDP गठबंधन की बनेगी सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जम्मू-कश्मीर में जल्द BJP-PDP गठबंधन की बनेगी सरकार'
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह शनिवार रात अमृतसर पहुंचे। उन्हें रविवार को संघ प्रचारक ठाकुर राम सिंह के 100वें जन्मदिवस पर विशेष अतिथि के तौर पर रामआश्रम स्कूल में रखे कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद भाजपा दफ्तर में वे मीडिया से रूबरू हुए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान निर्मल सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में फिर से जल्द भाजपा-पीडीपी गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के साथ भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की बैठक के दौरान कॉमन कार्यक्रम की चर्चा हो गई है। कॉमन एजेंडे के आधार पर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के पद पर महबूबा मुफ्ती के नाम का चयन हो चुका है। गौरतलब है कि मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद भाजपा-पीडीपी सरकार अस्तित्व में नहीं है।
अब जम्मू-कश्मीर में गवर्नर की देखरेख में काम चल रहा है। इस मौके पर भाजपा शहरी प्रधान नरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी जनार्दन त्रिवेदी के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।