{"_id":"59119b664f1c1b0a1385190b","slug":"nirmal-singh-faces-protests-of-aip-workers-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIP कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण गार्ड ऑफ ऑनर में शामिल न हो सके जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIP कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण गार्ड ऑफ ऑनर में शामिल न हो सके जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 09 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम निर्मल सिंह सोमवार को अवामे इत्तेहाद (एआईपी) पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण दरबार मूव के लिए आयोजित गार्ड ऑफ ऑनर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्हें कार्यकर्ताओं की नारेबाजी का सामना करना पड़ा। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने घेरे में लेकर उनके काफिला को निकाला, लेकिन तब तक कार्यक्रम समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
दरबार खुलने के पहले दिन विधायक इंजीनियर रशीद के नेतृत्व में एआईपी कार्यकर्ता सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान डिप्टी सीएम का काफिला पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया। काफी देर तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। इस बीच सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उनके काफिले को घेरे में लेकर निकाला।
विज्ञापन
उधर, प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर तथा काली पट्टियां लिए हुए थे। इस बीच सचिवालय की ओर बढ़ रहे रशीद सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके चलते काफी देर तक सचिवालय के बाहर हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन