फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIRMAL SINGH ASKS TO POSTPONE ANANTNAG ELECTIONS

अमरनाथ यात्रा तक टाला जाए अनंतनाग उपचुनाव : निर्मल सिंह

Thu, 20 Apr 2017 12:03 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 20 Apr 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
NIRMAL SINGH ASKS TO POSTPONE ANANTNAG ELECTIONS
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा तक अनंतनाग उपचुनाव को टाल दिया जाना चाहिए। केंद्र और रियासत सरकार ने पहले भी श्रीनगर में उपचुनाव टालने के बारे में आयोग को कहा था। श्रीनगर उपचुनाव की हिंसा और कम मतदान से आशंकाएं सच साबित हुईं।

विज्ञापन


वर्तमान हालात में अनंतनाग में उपचुनाव ठीक नहीं होगा। रियासत सरकार ने आयोग से कहा था कि पंचायत चुनाव के बाद ही संसदीय उपचुनाव कराया जाना चाहिए। पंचायत चुनाव से सियासी माहौल बन सकता था।
विज्ञापन


संसदीय उपचुनाव पहले कराए जाने से राष्ट्रविरोधी तत्वों को मौका मिल गया। मौजूदा हालात में माहौल पंचायत चुनाव के लिए भी अनुकूल नहीं है। चुनाव आयोग को 25 मई को अनंतनाग में चुनाव कराने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कश्मीर मसला पाकिस्तान की साजिश का नतीजा'

NIRMAL SINGH ASKS TO POSTPONE ANANTNAG ELECTIONS
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह - फोटो : File Photo

डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान छद्म युद्ध लड़ रहा है। इस कारण हालात खराब हुए हैं। मुख्यधारा की पार्टियों को सियासत से ऊपर उठकर अमन के माहौल के लिए काम करना चाहिए। इस माहौल में पत्थरबाजों के समर्थन से राष्ट्रविरोधी तत्वों को बढ़ावा मिलता है।

जम्मू कश्मीर में एक चुनी हुई सरकार है। इसे बर्खास्त करने की मांग उचित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पत्थरबाजों को नेशन के लिए लड़ने की बात कर रहे हैं। वह किस नेशन की बात कर रहे हैं। कश्मीर मसला पाकिस्तान की साजिश का नतीजा है, इसलिए केंद्र और रियासत सरकार इस पर ठोस नीति तय कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed