{"_id":"58f9d74b4f1c1ba57a8b4678","slug":"nirmal-singh-asks-to-complete-leh-transmission-line-work-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने दिए लेह ट्रांसमिशन लाइन के काम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने दिए लेह ट्रांसमिशन लाइन के काम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 21 Apr 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने प्रतिष्ठित लेह ट्रांसमिशन लाइन को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। यह इस क्षेत्र में बिजली के संचरण और वितरण में सुधार के एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री त्सेरिंग दोरजे, मुख्य कार्यकारी काउंसिलर एलएएचडीसी, डॉ सोनम दावा के नेतृत्व में लेह के पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत कर रहे थे, जिन्होंने लेह क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लद्दाख क्षेत्र के पहाड़ी जिलों में ऊर्जा ढांचा मजबूत करने को कई उपाय कर रही है, ताकि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपेक्षित बिजली मिले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल के क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर ठीक से नजर रखी जानी चाहिए और इसे तैयार करने तथा निष्पादन में इन क्षेत्रों के स्थानीय प्रतिनिधियों को भी शामिल करना चाहिए। आयुक्त/ सचिव विद्युत विकास विभाग धीरज गुप्ता, उपायुक्त लेह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन