{"_id":"58eba2814f1c1b333bcf5594","slug":"nirmal-singh-asks-for-effective-implementation-of-rapdrp","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावी ढंग से लागू हो आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट: निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावी ढंग से लागू हो आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट: निर्मल सिंह
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने जम्मू संभाग में जारी आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर जारी कार्र्य को प्रभावी तरीके से लागू किये जाने पर जोर दिया है। सोमवार को जम्मू शहर में आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर जारी कार्य का संबंधित अधिकारियों के साथ दौरा कर उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिष्ठित परियोजना पर कार्य तेज गति से पूरा किया जाएं। उन्होंने कहा कार्यक्रम की सफलता के लिए निगरानी जरूरी है। उन्होंने हक्कल, गांधीनगर, डिल्ली, सैनिक कालोनी, सुभाष नगर, बरनाई में 33/11 केवी रिसीविंग स्टेशन पर जारी कार्य और रेलवे कांप्लेक्स, छन्नी हिम्मत और डेनिस गेट में 10 एमवीए के रिसीविंग स्टेशन पर जारी कार्य का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के साथ बिजली विभाग के आयुक्त सचिव धीरज गुप्ता, चीफ इंजीनियर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।