फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nirjala Ekadashi celebrated with religious faith and reverence, Chhabeel installed at various places

धार्मिक आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई निर्जला एकादशी, विभिन्न स्थानों पर लगाए गए छबील

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi celebrated with religious faith and reverence, Chhabeel installed at various places
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू में निर्जला एकादशी का पर्व धार्मिक आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह ठंडे पानी की छबीलें लगाए गए। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे। परिवार की महिलाओं ने व्रत रख सुख-समृद्धि के लिए कामना की और अन्न, जल, वस्त्र, छतरी, गौ दान, जल से भरा कलश, फल, सहित अन्य मौसमी फल दान किए। शहर के गांधीनगर स्थित नाग मंदिर, गंग्याल में दुर्गा मंदिर, पुराने शहर सहित जगह-जगह लगाई छबील लगाई। इस दौरान लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। निर्जला एकादशी का व्रत रखने वाले पूरे दिन बिना जल के रहते हैं। मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर व्रत रखने वाले व्यक्ति को दीर्घायु और मोक्ष की प्राप्ति होती है। निर्जला एकादशी को पांडव एकादशी या भीमसेन एकादशी के नाम से जाना जाता है। पद्म पुराण के अनुसार ज्येष्ठ माह की शुक्ल एकादशी को यानि निर्जला एकादशी के दिन व्रत करने से सभी तीर्थों में स्नान के समान पुण्य मिलता है और इस दिन व्रत करने से सालभर की एकादशी का पुण्य मिलता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed