फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nine oxygen generation plants arrived from Germany

जर्मनी से नौ ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट पहुंचे

विज्ञापन
Nine oxygen generation plants arrived from Germany
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार को सोमवार को श्रीनगर हवाई अड़़्े पर नौ मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की नई खेप मिली। यूरोप में निर्मित अत्याधुनिक प्रेशर स्विंग एडसारप्शन (पीएसए) ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को फ्रैंकफर्ट जर्मनी से इंडियन एयर फोर्स सी-17 कारगो विमान से गत पांच जून को रवाना किया गया था। भारतीय वायु सेना की ओर से 7 ऐसे प्लांट की खेप पहले भी लाई गई थी।
विज्ञापन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप से इतने कम समय में यूरोप से 16 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट प्राप्त कर पाना संभव हुआ है। हमारा लक्ष्य भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा आपूर्ति को बढ़ाना है। पांच ऐसे 4000 एलपीएम क्षमता वाले नए प्लांट कश्मीर और अन्य 4400 एलपीएम की क्षमता वाले प्लांट जम्मू के अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में 40 चिकित्सा मेडिकल आक्सीजन जनरेशन प्लांट सक्रिय हैं और 9 अन्य ऐसे प्लांट से प्रदेश में एलपीएम क्षमता 60 हजार पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed