फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nine-day Chinar Book Festival begins today

Jammu News: नौ दिवसीय ‘चिनार पुस्तक महोत्सव’ आज से

विज्ञापन
Nine-day Chinar Book Festival begins today
श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 2 अगस्त से शुरू होने वाले चिनार पुस्तक महोत्सव के लिए पूर्व-श्रीनगर क
‘चिनार पुस्तक महोत्सव’ इस बार श्रीनगर में और भी भव्य रूप में लौट रहा है। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीयूएल) और जिला प्रशासन श्रीनगर के सहयोग से एसकेआईसीसी में दो से दस अगस्त के बीच चिनार पुस्तक महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुभारंभ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। नौ दिवसीय इस साहित्यिक उत्सव में देश के 130 से अधिक प्रकाशक और पुस्तक स्टॉल मौजूद रहेंगे। अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, कश्मीरी और अन्य भारतीय भाषाओं में भरपूर पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इस बार मेले में विशेषकर बाल साहित्य और स्थानीय भाषा से संबंधित पुस्तकों पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन

एसकेआईसीसी में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के निदेशक युवराज मलिक ने कहा कि पहले संस्करण की सफलता के बाद हम चिनार पुस्तक महोत्सव का विस्तार करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए विचारों और व्यापक भागीदारी के साथ इस वर्ष का आयोजन अधिक लोगों विशेषकर युवा पाठकों तक पहुंचने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
हमारा उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में एक मजबूत पढ़ने की संस्कृति का निर्माण करने में मदद करना है। भाषा संवर्धन परिषद के निदेशक डॉ. शम्स इकबाल ने कहा कि चिनार पुस्तक महोत्सव एक ऐतिहासिक पहल है जो जम्मू-कश्मीर में पुस्तक संस्कृति के प्रचार-प्रसार को एक नया आयाम देगा और विभिन्न भारतीय भाषाओं के बीच सामंजस्य और जुड़ाव को बढ़ावा देगा। महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ. अमित वांचू ने कहा कि यह महोत्सव एक साहित्यिक समागम से कहीं अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed