सरहद पर जवानों से ज्यादा मुस्तैद है इनकी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद पर आतंकियों के लिए घुसपैठ करना अब आसान नहीं। जवानों से ज्यादा आधुनिक उपकरणों की नजर आतंकियों पर रहेगी। सेना ने नियंत्रण रेखा पर नजर रखने के लिए नाइट विजन कैमरे स्थापित किए हैं, जिससे हर पल उस पार नजर रखी जा सकेगी।
दरअसल, भारतीय सेना चाहती है कि आतंकियों की वजह से किसी जवान की जान नहीं जानी चाहिए। ऐसा तभी संभव होगा, जब फारवर्ड पोस्ट पर अंडरग्राउंड रहकर आतंकियों पर नजर रखी जा सके।
फारवर्ड पोस्टों पर इन उपकरणों के लगने से थोड़ी सी आहट से भी सतर्कता हो जाएगी और घुसपैठियों को आगे आने से पहले मार गिराया जाएगा।
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजोरी, पुंछ, बारामूला, सोपोर और कुपवाड़ा की नियंत्रण रेखा पर सेना ने उच्च तकनीक नाइट विजन कैमरा लगाए हैं। जो गुप्त तरीके से घुसपैठियों पर नजर रखेंगे।
ऐसे मिलेगी हर आहट की जानकारी
इसके अलावा भी कई अन्य उपकरण सेना ने विदेशी तकनीक से स्थापित किए हैं, जो सरहद पर थोड़ी सी भी आहट पर सेना को सतर्क कर देंगे। इन उपकरणों की जानकारी गुप्त रखी गई है। जिन क्षेत्रों में आतंकियों के सबसे अधिक घुसपैठ होती है, वहां पर आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, ताकि नजर रखी जा सके।
पुंछ जिले में पाकिस्तान की बैट टीम दो भारतीय जवानों के सिर काट कर ले गए थे। जवानों के साथ आतंकियों की इस बर्बरता ने हिला कर रख दिया। इसके बाद से ही लगातार सेना में प्रयास चल रहा था कि कोई जवान आतंकियों की इस बर्बरता का शिकार नहीं होना चाहिए। एलओसी के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर घनी झाड़ियां और दुर्गम स्थिति है।
यहां से घुसपैठ हो सकती है, इन जगहों को उपकरणों से लैस किया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तरी कमांड के कमांडेंट डीएस हुड्डा ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि एलओसी पर आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इनमें वाइब्रेशन यंत्र भी शामिल है।
फारवर्ड पोस्टों के पास छिपे हैं आतंकी
खुफिया एजेंसियों के पास आए इनपुट कहते हैं कि आतंकियों की फौज एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर की फारवर्ड पोस्टों के पास घात लगाकर बैठी हुई है, लेकिन उच्च तकनीकी उपकरणों की पैनी नजर रखने से आगे बढ़ने में आतंकी कामयाब नहीं हो रहे।
पिछले दिनों मेंढर में मारा गया घुसपैठिया भी फारवर्ड पोस्ट के पास था, जो भारतीय सीमा के भीतर घुस आया था।
एलओसी पर फारवर्ड पोस्टों के पास तीन से चार आतंकियों का दल घात लगाकर बैठा हुआ है। 300 से अधिक आतंकी फारवर्ड पोस्टों के पास बैठे हुए हैं।