{"_id":"582c9b9b4f1c1b57368ffa9f","slug":"night-tempreture-in-kashmir-valley-comes-below-zero","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात्रि का पारा शून्य से नीचे, लेह में -10 डिग्री के पास तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात्रि का पारा शून्य से नीचे, लेह में -10 डिग्री के पास तापमान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में सर्दी से बदला मौसम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चला गया है। बीती रात लेह में रात का पारा माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल भी माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंड से कांप रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में भी पारे में गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी बीस नवंबर से कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं, लेकिन अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहेगा।
विज्ञापन
सूखी सर्दी में गिरता पारा लोगों की सेहत भी खराब कर रहा है। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार वायरल रोगों के साथ त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं। इसमें बच्चे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
अधिकांश हिस्सों में शून्य से नीचे है तापमान
पहलगाम
- फोटो : File Photo
घाटी के अधिकांश हिस्सों में शून्य से नीचे चल रहे तापमान से नालों में पानी जमने लगा है। श्रीनगर में बीती रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री गिरकर माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह विश्वविख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में माइनस 4.2, काजीगुंड में माइनस 2.0, कुपवाड़ा में माइनस 2.3, गुलमर्ग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में रात्रि का तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां दिन का पारा भी दो डिग्री नीचे चला गया है। बनिहाल में रात्रि का तापमान 0.8 और भद्रवाह में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में रात्रि का तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां दिन का पारा भी दो डिग्री नीचे चला गया है। बनिहाल में रात्रि का तापमान 0.8 और भद्रवाह में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।