फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Night curfew implemented in Jammu and Kashmir, administration banned non-essential activities from 9 pm to 6 am

Corona Case Update: जम्मू-कश्मीर में रात्रि कर्फ्यू लागू, रात 9 से सुबह 6 बजे तक गैर जरूरी गतिविधियों पर प्रशासन ने लगाई रोक

Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
सार

प्रदेश प्रशासन कोरोना केसों को लगातार बढ़ता देख कई तरह की पाबंदियां लगा रहा है। जम्मू, श्रीनगर सहित ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में अब सख्ती की तैयारी की जा रही है। कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ा दी है। 
 

विज्ञापन
Night curfew implemented in Jammu and Kashmir, administration banned non-essential activities from 9 pm to 6 am
जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के काेरोना जांच की रिपोर्ट देखते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे कोविड मामलों को देखते हुए प्रदेश के सभी बीस जिलों में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। यह कर्फ्यू रात नौ से सुबह छह बजे तक सख्ती के साथ लागू करने को कहा गया है। इससे पूर्व जिला मजिस्ट्रेट को संक्रमण दर को देख रात्रि कर्फ्यू लगाने के निर्देश थे। वहीं, रात्रि कर्फ्यू की अवधि भी रात दस से सुबह छह बजे तक निर्धारित थी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता (आपात प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग की राज्य कार्यकारिणी समिति के चेयरमैन) की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में संक्रमण दर बढ़ने पर यह फैसला लिया गया। रात्रि कर्फ्यू को बुधवार से ही अगले आदेश तक प्रभावी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले जिला मजिस्ट्रेट संबंधित जिलों में कोविड मामलों की दर को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू की अवधि तय करते थे। इसमें अधिकतर जिलों में रात्रि 10 बजे से प्रात 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू की अवधि रहती थी। कर्फ्यू की पाबंदियों के बावजूद आवाजाही पर ज्यादा असर नहीं पड़ता था। संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए खासतौर पर अधिक प्रभावित जिला जम्मू, श्रीनगर सहित अन्य कुछ जिलों में सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नौ बजे से पहले ही बंद करने होंगे बाजार,प्रतिष्ठान 
बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अब नौ बजे से पहले ही बंद करना होगा। इससे पहले रात साढ़े दस या इससे भी अधिक समय तक प्रतिष्ठान गतिविधियां जारी रहती थीं। बैठक में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मु्ख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए पाबंदियों को बढ़ाने की सिफारिश की। कोविड विशेषज्ञ पहले ही प्रदेश में आगामी संक्रमण दर में तेजी आने की चेतावनी दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed