फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nigam election will be held in valley soon

तो रियासत में जल्द होंगे निकाय चुनाव

Mon, 12 Oct 2015 10:56 PM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
nigam election will be held in valley soon

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने स्थानीय निकायों की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सरकार जल्द ही इन निकायों के चुनाव कराएगी।

विज्ञापन


ताकि जमीनी स्तर पर हितधारकों को शक्तियों का हस्तांतरण हो सके। वे विधान परिषद में गुलाम नबी मोंगा के पंचायती राज संस्थाओं के बारे में पूछे गए सवाल पर चर्चा में भाग ले रहे थे।

उन्होंने इन संस्थाओं को सशक्त करने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इन महत्वपूर्ण अंगों के चुनावों में किसी न किसी बहाने से देरी हुई जो न्याय का मखौल था।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्वशासन संस्थाएं बड़ी संख्या में लोगों को लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व करने के लिए अवसर प्रदान करते हैं जबकि विधानसभा के लिए केवल कुछ ही लोग निर्वाचित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में हो रहा संशोधन

nigam election will be held in valley soon

राज्य के विकास मिशन में लोगों को बराबर के भागीदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उच्च कार्यालयों से जमीनी स्तर पर सत्ता हस्तांतरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है ।

विश्वास दिलाया कि चुनाव बहुत जल्द ही होंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय मजबूत होंगे तो राज्य भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने शक्तियों का हस्तांतरण डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट बोर्ड तक किया है।

महात्मा गांधी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने गांवों तथा शहरों को विकास का वास्तविक पिलर बताया था। उन्होंने कहा कि निगर निगमों को मुंबई जैसे शहरों की तरह काम करना होगा।

राज्य सरकार ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। फंडिंग तथा कार्यप्रणाली को भी मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed