{"_id":"d0c6a4e3e646201deabc61ef64d65855","slug":"nice-beaten-uncle-badly-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद पर भांजे ने मामा को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद पर भांजे ने मामा को जमकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 05 Aug 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक झगड़े के चलते एक भांजे ने अपने ही कुछ साथियों के साथ मिल कर पहले मामा को लाठियों से पीटा इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को राजोरी के जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मामा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश की जा रही है। झगड़े का कारण फिलहाल नहीं चल पाया है। घटना राजोरी जिले के थन्नामंडी तहसील के डन्ना हस्परोट की है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इकबाल का पिछले कई वर्षों से किसी बात को लेकर अपने सगे भांजे मोहम्मद कबीर के साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
भांजा ने मामा को बात करने के लिए कहीं बुलाया। यहां पहले से ही भांजा अपने कुछ साथियों के साथ पूरी तैयारी के साथ घात लगाकर बैठा था। मामा के वहां पहुंचने पर दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। भांजा ने पहले मामा पर लाठियों से वार किया और बाद में 12 बोर बंदूक से तीन गोलियां दाग दी।
विज्ञापन
गोलियां उसके टांग पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुन कर कुछ लोग वहां पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने बताया कि घायल की दोनों टांगों पर गहरे घाव हैं। इसके अलावा पीठ व शरीर के अन्य भागों पर भी घाव है।