{"_id":"5bc4af49bdec2269525f87b9","slug":"nia-will-soon-burst-out-terror-module-of-jaish-e-mohammed-militant-group-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश के सबसे बड़े माड्यूल का पर्दाफाश करेगी एनआईए, झज्जर कोटली आतंकी हमले की जांच में होंगे खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश के सबसे बड़े माड्यूल का पर्दाफाश करेगी एनआईए, झज्जर कोटली आतंकी हमले की जांच में होंगे खुलासे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
NIA
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े फिदायीन हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के जम्मू कश्मीर में सबसे बड़े माड्यूल का पता चला है। बहुत जल्द एनआईए की तरफ से इसका खुलासा किया जा सकता है। आतंकी संगठन के रियासत में चल रहे नेटवर्क के कई बड़े सुराग एनआईए के हाथ लगे हैं। यह सब झज्जर कोटली आतंकी हमले की जांच में पता चला है।
सूत्रों का कहना है कि एनआईए के हाथ जैश के नेटवर्क की कई जानकारियां हाथ लगी हैं, जिससे इस आतंकी संगठन पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी। जैश आतंकी इंटरनेशनल बॉर्डर के पास लगते नालों से घुसपैठ करते हैं। इसके बाद उनके लिए काम करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाते हैं। जम्मू में ऐसे कई स्थान हैं, यहां पर जैश के लिए काम करने वाले ओवरग्राउंड वर्कर मौजूद हैं। इसके बारे भी एनआईए जल्द ही खुलासा कर सकती है।
पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि झज्जर कोटली आतंकी हमले में पकड़े गए दो चालकों और उनसे हुई पूछताछ में उन्होंने कई ऐसे राज बताए हैं, जिससे जैश के माड्यूल की बड़ी जानकारी मिली है। आतंकी जिस ट्रक में आए थे, उसी ट्रक से दो ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े गए थे। यह ओवरग्राउंड वर्कर चालक और कंडक्टर के रूप में ट्रक में मौजूद थे।