फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nia will file chargesheet against udhampur attackers on January 29

उधमपुर हमला : एनआईए 29 जनवरी को पेश करेगी चार्जशीट

Sat, 23 Jan 2016 10:48 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
nia will file chargesheet against udhampur attackers on January 29

छह माह बाद आखिरकार नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) उधमपुर आतंकी हमले की चार्जशीट पेश करेगी। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। एनआईए सूत्रों के अनुसार संभवत: 29 जनवरी को एनआईए के विशेष जज किशोर कुमार की अदालत में चार्जशीट पेश की जाएगी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि इस केस में सौ से ज्यादा गवाह होने के कारण चार्जशीट भारी भरकम होने की संभावना है। एनआईए अधिकारियों के अनुसार चार्जशीट में प्रत्येक आरोपी के खिलाफ विस्तृत में पुख्ता सबूत पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त 2015 को पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद और उसके साथ मोहम्मद नोमान ने उधमपुर के पास बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था। इसमें दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा जख्मी हो गए थे। नोमान को बीएसएफ जवानों ने मार गिराया था, जबकि नावेद को दो ग्रामीणों ने जिंदा पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए ने चार्जशीट फिर मंत्रालय को भेजी

nia will file chargesheet against udhampur attackers on January 29

पाकिस्तानी आतंकी नावेद से पूछताछ के आधार पर एनआईए ने शौकत अहमद भट (पुलवामा), खुर्शीद अहमद भट (पुलवामा), शाबजार अहमद भट (कुलगाम), फैयाज अहमद इट्टू और खुर्शीद अहमद इट्टू (दोनों कुलगाम) को गिरफ्तार किया था।

सभी आरोपी फिलहाल कोट भलवाल जेल में हैं और उनके खिलाफ न्यायिक रिमांड भी 29 जनवरी को ही समाप्त हो रही है। हालांकि, इस मामले में आतंकियों को लाने वाले ट्रक का मुख्य ड्राइवर खुर्शीद अहमद अशवर उर्फ सेठा और फाइनेंसर आशिक हुसैन भट्ट अभी फरार हैं, लेकिन एनआईए ने उनके बिना चार्जशीट पेश करने का फैसला लिया है।

उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट पेश की जाएगी। एनआईए सूत्रों के अनुसार चार्जशीट तैयार होने के बाद गृह मंत्रालय को भेजी गई थी, लेकिन मंत्रालय ने कुछ सुधार के सुझाव के साथ चार्जशीट वापस भेजी थी। एनआईए ने सुधार करने के बाद चार्जशीट फिर मंत्रालय को भेजी, जहां से उन्हें अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed