फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA to probe murder of bjp leader Parihar brothers in jammu kashmir

बीजेपी नेता हत्याकांड: परिहार बंधुओं की हत्या का मामला एनआईए के हवाले, जल्द किश्तवाड़ आएगी टीम

Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
NIA to probe murder of bjp leader Parihar brothers in jammu kashmir
भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की हत्या का मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंप दिया है। इससे पहले लगभग 26 दिन तक सिट जांच कर रही थी, जिसमें न तो कोई खुलासा हुआ और न हीं हत्यारे पकड़ में आए। 
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों का दावा है कि मामले को लगभग 80 प्रतिशत सुलझा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को दिल्ली से गृह मंत्रालय ने मामले को एनआईए को सौंपने का आदेश जारी किए।  जल्द एनआईए की पूरी टीम किश्तवाड़ पहुंचेगी और मामले को लेकर जांच शुरू कर देगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल परिहार (52) और उनके भाई अजीत परिहार (55) की हत्या कर दी थी। अनिल परिहार प्रदेश में पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह जिले में उनका काफी प्रभाव था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के वह प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। आतंकवाद ग्रस्त रहे डोडा और किश्तवाड़ में भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed