{"_id":"5bfee7f0bdec2241cf75d6a3","slug":"nia-to-probe-murder-of-bjp-leader-parihar-brothers-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी नेता हत्याकांड: परिहार बंधुओं की हत्या का मामला एनआईए के हवाले, जल्द किश्तवाड़ आएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी नेता हत्याकांड: परिहार बंधुओं की हत्या का मामला एनआईए के हवाले, जल्द किश्तवाड़ आएगी टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की हत्या का मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंप दिया है। इससे पहले लगभग 26 दिन तक सिट जांच कर रही थी, जिसमें न तो कोई खुलासा हुआ और न हीं हत्यारे पकड़ में आए।
हालांकि सूत्रों का दावा है कि मामले को लगभग 80 प्रतिशत सुलझा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को दिल्ली से गृह मंत्रालय ने मामले को एनआईए को सौंपने का आदेश जारी किए। जल्द एनआईए की पूरी टीम किश्तवाड़ पहुंचेगी और मामले को लेकर जांच शुरू कर देगी।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल परिहार (52) और उनके भाई अजीत परिहार (55) की हत्या कर दी थी। अनिल परिहार प्रदेश में पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार थे।
विज्ञापन
डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह जिले में उनका काफी प्रभाव था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के वह प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। आतंकवाद ग्रस्त रहे डोडा और किश्तवाड़ में भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही।