{"_id":"59c54a5d4f1c1b8f688b60eb","slug":"nia-to-interrogate-gilani-s-son-again-in-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलानी के बेटे से एनआईए करेगी फिर पूछताछ, भेजा गया समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिलानी के बेटे से एनआईए करेगी फिर पूछताछ, भेजा गया समन
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : File Photo
अलगाववादी नेता और हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के छोटे बेटे को एक बार फिर एनआईए ने पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया। इससे पहले भी उसे दिल्ली बुलाया जा चुका है। कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफेक्चरर्स फेडरेशन (केटीएमएफ) के अध्यक्ष यासीन खान को भी एनआईए ने बुलाया है।
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (स्कास्ट) के फारेस्ट्री विभाग के फैकल्टी द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने बताया कि नसीम गिलानी को 25 सितंबर को दिल्ली में एनआईए के मुख्यालय में पूछताछ के लिए एक बार फिर बुलाया गया है। केटीएमएफ ने शुक्रवार को अपने अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान को एनआईए द्वारा नई दिल्ली में पेश करने की निंदा की है।
विज्ञापन
एनआईए ने खान को नोटिस भेजे जाने के बाद, केटीएमएफ ने शुक्रवार को श्रीनगर में अपने कार्यालय में बैठक की। उसके अनुसार हर जिले और तहसील और बाजार संघों के व्यापारियों ने फोन पर एनआईए के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की गई। केटीएमएफ ने खान के खिलाफ एनआईए कार्रवाई को घाटी के व्यापारियों के खिलाफ हमले के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
यासीन ने बताया कि वह किसी काम से लुधियाना में थे और उन्हें लोकल थाने से फोन पर बताया गया कि एनआईए ने उन्हें सोमवार को दिल्ली में पेश होने को कहा है। वह सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गिलानी के बेटे से सबसे पहले 8 से 11 अगस्त तक पूछताछ की गई थी।
पूछताछ का दूसरा राउंड 24 से 30 अगस्त तक जारी रहा था। एनआईए इस साल 30 मई को दर्ज टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही है और जांच एजेंसी ने अब तक सात अलगाववादी नेताओं, एक व्यापारी और दो युवाओं को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक फोटो जर्नलिस्ट है।