फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   NIA TEAM TO REACH HANDWARA TODAY TO BEGIN INVESTIGATION

हंदवाड़ा हमला: आतंकी हमले के सबूत जुटाने आज कश्मीर पहुंचेगी NIA की टीम

Fri, 07 Oct 2016 12:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 07 Oct 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
NIA TEAM TO REACH HANDWARA TODAY TO BEGIN INVESTIGATION
एनआईए - फोटो : PTI

हंदवाड़ा में हुए आतंकी हमले के सबूत जुटाने आज राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी श्रीनगर पहुंचेंगे । एनआईए की ये टीम हंदवाड़ा में आतंकी हमले की जगह जाकर हमले की साजिश के सबूत जुटाएगी । सूत्रों के मुताबिक एनआईए के अधिकारी शुक्रवार को दिल्ली से यहां पहुंचेंगे ।

विज्ञापन


इस टीम में 10 से 12 अधिकारियों के आने की संभावना जताई जा रही है । एनआईए के अधिकारी मौके पर जाकर आतंकियों से बरामद सामानों की पड़ताल करेंगे । एनआईए आतंकियों के ब्लड सैंपल और डीएनए के नमूने भी ले सकती है जिससे इनकी पहचान का पता किया जा सके । 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि हंदवाड़ा के लंगेट सेक्टर में कल फिदायीन आतंकियोें ने सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला किया था । सेना की चौकसी से ये हमला नाकाम हो गया और जवानों ने हमले की जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकियों को मौके पर मार गिराया था । सेना को हमले की जगह पर सर्च ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान में बने सामानों समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे । 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से मिले हथियारों और पाकिस्तानी सामान की हो सकती है जांच

NIA TEAM TO REACH HANDWARA TODAY TO BEGIN INVESTIGATION
बरामद सामान - फोटो : ANI
हंदवाड़ा में सेना को आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बने सामान बरामद हुए थे । इन सामानों में पाकिस्तान में बनी दवाइयां, असलहे और जीपीएस बरामद हुए थे । सेना के कर्नल राजीव शरण के मुताबिक सर्च आपरेशन के दौरान 3 एके-47 राइफल, एके-47 की 17 मैगजीन और 12 ग्रेनेड मिले थे ।

इसके अलावा सेना को 2 मोबाइल फोन, 4 रेडियो सेट्स, 3 जीपीएस, 9 ग्रेनेड लांचर, मैट्रिक शीट्स भी मिले थे । इन सामानों के साथ पाकिस्तान मेें बनी दवाएं,ड्राइफ्रूट और खाने का सामान मिला था । इन सभी सामानों पर पाकिस्तान की मोहर लगी हुई है । इन सामानों के अलावा सेना को आतंकियों के पास से भारतीय करेंसी भी मिली थी।

एनआईए के अधिकारी इन सभी सामानों की सघन जांच करने के साथ साथ मौके से भी सबूत इकठ्ठा करेंगे । साथ ही एनआईए की टीम इस बात की भी जांच कर सकती है कि आतंकी किस रास्ते से हंदवाड़ा में सेना के कैंप तक पहुंचे थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed