फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA team reached South Kashmir with terrorist naved

नावेद को दक्षिण कश्मीर ले गई एनआईए टीम

Mon, 10 Aug 2015 10:13 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
NIA team reached South Kashmir with terrorist naved

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के दौरान पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब उर्फ कासिम खान को नेशनल इंवेस्टिगेशन (एनआईए) टीम दक्षिण कश्मीर के उन स्थानों पर लेकर पहुंची, जहां उसने कश्मीर में काफी दिन गुजारे थे।

विज्ञापन


बताया जाता है कि श्रीनगर स्थित स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) सेंटर में नावेद से एनआईए टीम ने कड़ी पूछताछ की। उसके बाद रविवार की सुबह उसे एनआईए टीम दक्षिण कश्मीर की ओर लेकर गई।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एनआईए टीम कुछ और लोगों को हिरासत में ले सकती है, जिन्होंने नावेद व अन्य आतंकियों को कश्मीर में पनाह या मदद दी। बताया जाता है कि एनआईए टीम को उन लोगों की भी जानकारी मिली है, जिन्होंने कश्मीर आने के बाद नावेद सहित अन्य आतंकियों को हथियार वगैरह भी मुहैया करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक‌ से आतंकी संगठनों को मदद मिल रही है

NIA team reached South Kashmir with terrorist naved

उल्लेखनीय है कि छह अगस्त को पाकिस्तानी आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था और सात अगस्त को एनआईए टीम ने जम्मू पहुंच मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। मौके पर जिंदा पकड़े गए आतंकी नावेद को एनआईए टीम कश्मीर के उन स्थानों पर लेकर जा रही है, जहां उन्होंने समय बिताया।

जानकारों से यह भी जानकारी मिल रही है कि सुरक्षा बलों के घेरे से निकलने में कामयाब रहने वाले आतंकियों को घाटी में सक्रिय अन्य आतंकी संगठनों के कमांडरों से मदद मिल रही है।

एजेंसियों को यह भी खबर मिली है कि पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन ठंड से पहले भारत में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को घुसपैठ करवाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed