कुलगाम से नावेद को लेकर नरसू पहुंची एनआईए टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लश्कर-ए-तोयबा के आतंकी नावेद को कश्मीर से लेकर नरसू तक पहुंचने के सभी जगहों की छानबीन के बाद एनआईए की टीम चिनैनी क्षेत्र में पहुंची। पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा के साथ एनआईए की टीम और राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वेद ने पत्नीटाप और नरसू में नावेद के ठहरने के ठिकाने पर जाकर छानबीन की और महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।
लश्कर-ए-तोयबा के कश्मीर में कमांडर अबु कासिम से मिलने के बाद नावेद जिस जगह से होकर नरसू तक पहुंचा, जिस जगह पर रुका, उन सभी क्षेत्रों में टीम ने नावेद के साथ पहुंचकर बारीकी से तहकीकात की।
एनआईए यह भी जांच कर रही है कि इस बीच कोई स्लीपर सैल, आतंकी मोड्यूल है या नहीं। यहां से फिर नावेद को लेकर एनआईए टीम वापस श्रीनगर रवाना हो गई। फिलहाल किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।
तीसरा व्यक्ति गाइड था या आतंकी
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार नावेद के कहे अनुसार एनआईए टीम ने उस जगह का भी दौरा किया, जहां नावेद अपने साथी मोमिन के साथ रात को रुका था। उन सभी ठिकानों और मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान एसएसपी उधमपुर ओर चिनैनी एसएचओ भी साथ थे।
रनसू नाला क्षेत्र में ही आतंकियों के देखे जाने की सूचना के दौरान ही पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी अभियान के बीच कड़ी सुरक्षा की गई। कड़ी सुरक्षा में ही एएनआई की टीम रनसू पहुंची और छानबीन की।
नावेद ने बताया कि वह कुलगाम से एक ट्रक में सवार होकर नरसू तक पहुंचा था। उसके साथ तीसरा व्यक्ति था। तीसरा व्यक्ति गाइड था या कि आतंकी फिलहाल इसकी छानबीन जारी है।
बताया जा रहा है नावेद को सोमवार को जम्मू के तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस न्यायालय को ही एनआईए की विशेष कोर्ट बनाया गया है।